खान एवं खनिज कानून के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
चतरा, अगस्त 27 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खान एवं खनिज कानून के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी, चतरा द्वारा गुरुवार को डीसी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, प्रखंड एवं मंडल अध्यक्ष, अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झारखंड की पहचान उसकी समृद्ध खनिज संपदा से है। राज्य के कोयला, लौह अयस्क एवं अन्य खनिज संसाधन राज्य की अर्थव्यवस्था, रोजगार और लाखों लोगों की आजीविका से सीधे जुड़े हुए हैं। ऐसे में खनिज संसाधनों से संबंधित किसी भी कानून में संशोधन करते समय राज्य के हितों, संवैधानिक अधिकारों, स्थानीय समुदायों तथा संघीय व्यवस्था का संरक्षण आवश्यक है। यह भी पढ़ें- 14000 करोड़ के नुकसान का दावा, MMDR एक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.