फतेहपुर, जनवरी 12 -- फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की कार्य प्रणाली की हकीकत जानने के लिए सोमवार को डीएम रविन्द्र सिंह ने अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं को ऑनलाइन क्लासेस, समेत शत प्रतिशत बच्चों का निपुण असेसमेंट कराने के भी निर्देश दए। कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित टास्कफोर्स की बैठक में डीएम ने परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प व अन्य बिंदुओं की समीक्षा करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों को सभी पैरामीटरों से संतृप्त करें। उन्होंने कहा कि जर्जर विद्यालय के भवन नीलाम करते हुए ध्वस्तीकरण कराएं। कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को निपुण बनाने के लिए प्रत्येक माह सभी बच्चों का निपुण शत प्रतिशत असेसमेंट अवश्य कराया जाए। अधीक्षण अभियंता विद्युत को विद्यालयों के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन के तारों की शिफ्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.