खरगोन, मार्च 22 -- मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली सी बात पर पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के जमदा गांव की है। आरोपी सुनील ने अपनी 25 साल की पत्नी शीला बाई की सिर्फ इसलिए जान ले ली क्योंकि उसने दोपहर के खाने में उसकी पसंद की पालक की सब्जी नहीं बनाई थी। पत्नी का कहना था कि खाना बन चुका है और वह पालक बाद में बना देगी, लेकिन इसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि सुनील आपा खो बैठा। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, गुस्से में पागल पति अपनी पत्नी को घसीटते हुए घर के पीछे खेत में ले गया और कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर वार कर दिए, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के समय घर पर कोई और सदस्य मौजूद नहीं था। हत्या के बाद रिश्तेदार के पास गया आरोपी हैर...