लखनऊ, अप्रैल 22 -- लखनऊ,संवाददाता।आशियाना क्षेत्र के पकरी पुल के पास एक ढाबे पर खाना खाने के दौरान मक्खी-मच्छर निकलने पर विवाद हो गया। पांच युवकों पर ढाबा संचालक और उसके साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया। इसमें कई लोग घायल हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर ढाबा संचालक और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।सेक्टर-वन एलडीए कॉलोनी आशियाना निवासी सूर्य मणि शुक्ला ने बताया कि बीते 16 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे वह अपने दोस्त अनुराग मणि त्रिपाठी, सूर्य करण शुक्ला, अंकित शुक्ला और मनोज जोशी संग पाल चिकन कॉर्नर ढाबे पर खाना खाने पहुंचे। आरोप है कि सूर्य मणि ने खाने का ऑर्डर दिया। कुछ देर बाद वेटर खाना लेकर वहां पहुंचा। जैसे ही उन लोगों ने खाना खाया कि मक्खी-मच्छर दिखाई दिए। इसकी शिकायत सूर्य मणि ने ढाबा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.