अमरोहा, मार्च 29 -- हसनपुर। शादी में खाने में देरी पर बाराती भड़क गए। इस मामले को लेकर हुई कहानी के बाद घराती पक्ष से मारपीट के दौरान जमकर कुर्सियां चली। मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। मारपीट से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के नजदीकी गांव के युवक से नगर निवासी युवती का शनिवार देर शाम निकाह हुआ था। निकाह के बाद नगर के संभल अड्डे के नजदीक स्थित एक बैंक्विट हॉल में दावत का आयोजन किया गया था। घरात व बारात दोनों पक्ष के लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि खाना बीच में ही खत्म हो गया। दोबारा से खाना बनाने की तैयारी की जाने लगी। खाना बनाने में हो रही देरी पर कुछ बाराती भड़क गए और कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान बारातियों ने खाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.