नई दिल्ली, अगस्त 31 -- हींग ऐसी चीज है, जो खाने में थोड़ी सी डालने पर भी उसकी खुशबू और स्वाद बदल देती है। दाल हो, सब्जी हो या कढ़ी, चुटकी भर हींग खाने को एक अलग स्वाद दे देती है। लगभग हर भारतीय रसोई में इसका इस्तेमाल होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो हींग आप बाजार से खरीदकर ला रहे हैं, वह सच में अच्छी क्वालिटी की है या नहीं? हाल में कुछ हींग के प्रोडक्ट्स को लेकर FSSAI की जांच और कार्रवाई की खबर सामने आई है। इसके बाद लोगों के बीच भी हींग में मिलावट को लेकर सवाल बढ़ गए हैं। हींग में दूसरी चीजें मिलाकर उसकी मात्रा बढ़ाई जा सकती है। ऐसे में खरीदते समय थोड़ा सावधान रहना जरूरी है। अगर आपको अपनी हींग की क्वालिटी पर शक है, तो ये 3 आसान तरीके घर पर शुरुआती जांच के लिए ट्राई कर सकते हैं।1. सबसे पहले खुशबू चेक करें असली हींग की खुशबू काफी ...