गुड़गांव, जनवरी 8 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-10 ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पिछले दो साल से फरार चल रहे नेपाल मूल के शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर साल 2023 में एक घर से नकदी, लग्जरी घड़ियां और ज्वेलरी चोरी की थी। आरोपी पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया वारदात को अंजाम अक्टूबर 2023 को डीएलएफ फेज-1 निवासी एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ जयपुर गया हुआ था। पीछे घर पर उसके बुजुर्ग माता-पिता मौजूद थे। घर में सहायक (कुक) के रूप में काम करने वाले आरोपी वीरेंद्र शर्की ने अपने साथियों (शंकर, यशोदा और अमर) के साथ मिलकर एक खौफनाक साजिश रची। उन्होंने बुजुर्गों के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया और उनके बेहोश होते ही अलमारी के ताले तोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.