शाहजहांपुर, मई 5 -- ददरौल। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव गुंवारी में एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब खाने में चावल कम पड़ने को लेकर बरातियों और जनातियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले, जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। जानकारी के अनुसार, रविवार को जनपद हरदोई के शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव उमरिया से गुंवारी गांव में बारात आई थी।
विवाद का कारण देर रात करीब 11 बजे भोजन के दौरान चावल कम पड़ने पर वर और वधू पक्ष के लोगों में कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। सूचना पर पहुंची आरसी मिशन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह हालात को काबू में किया और दोनों पक्षों को थाने ले आई। लेकिन थाने में भी दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहसबाजी और गहमागहमी होती रही।
शादी का व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.