फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 3 -- कायमगंज। कम्पिल क्षेत्र के गांव इकलहरा में एक युवक ने छिपकली गिरे खाने को खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे प्राथमिक इलाज के बाद लोहिया के लिए रेफर कर दिया। हालांकि इस युवक को खाने में गिरी छिपकली का पता नहीं था।बृजेश ने रोज की तरह अपने घर पर खाना खाया, लेकिन उस खाने मे पहले ही छिपकली गिर चुकी थी। परिजनों ने जब देखा तो देर हो चुकी थी। इधर वृजेश की खाना खाने के बाद हालत बिगड़ गईं। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां पर तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.