एटा, मई 27 -- घर में खाने में क्या बनाने की बात पर हुए विवाद के बाद दंपत्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। गुस्से में आया पति बिना खाना खाए घर से काम पर चला गया था। इससे तनाव में आई पत्नी ने खेत पर पहुंचकर जान दे दी। दोपहर में घर आए पति ने पत्नी को फांसी के फंदे पर झूलता हुआ देखा तो उसी पेड़ पर उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे दोनों पर कोई संतान न होना भी बताया जा रहा है। इनकी शादी 14 वर्ष पहले हुई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। थाना निधौली कलां के गांव रशीदपुर निवासी भानू प्रताप (38) पुत्र लाखन सिंह की शादी 14 साल पहले रामा देवी (33) पुत्री हरी सिंह निवासी लोहचा नगला कोडरा थाना जलेसर के साथ हुई थी। भानु प्रताप चार भाइयों में छोटे थे और भट्ठा पर काम करते थे। रामा देवी तीन भाइयों की इकलौती बहन थी। शादी के बाद दोनों के को...