बेगुसराय, मार्च 19 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया के गाछी टोल में बुधवार की रात गैस सिलेंडर की पाइप में रिसाव के कारण आग लगने से एक ही परिवार की दो बच्ची समेत पांच लोग झुलस गए। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों में राम मूरत रजक का पुत्र अमर रजक और विक्की रजक, अमर रजक की 12 वर्षीया पुत्री नंदिनी और आठ वर्षीया पुत्री वन्दना कुमारी और विक्की रजक की पत्नी खुशबू देवी शामिल हैं। अमर रजक व उनकी दोनों पुत्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। खास बात यह कि घायलों में दो पुत्री व एक पिता तो दूसरा पति-पत्नी है। अमर व विक्की दोनों सहोदर भाई है। जख्मी अमर रजक की पत्नी शांति देवी ने बताया कि रात में नया सिलेंडर लगाया। चूल्हा पर जलाकर वह शौचालय चली गयी। इ...