नोएडा, मार्च 13 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने से खाने-पीने की वस्तुएं महंगी होने लगी है। इससे लोगों को अब घर से बाहर खाने के लिए 30 प्रतिशत तक अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। वाणिज्यिक सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने से खाने-पीने की वस्तुओं में उछाल आया है। ऐसे में रेस्टोरेंट, ढ़ाबा और होटल प्रबंधकों को परेशानी बढ़ने के साथ ही घर से बाहर खाने के शौकिन लोगों अब अधिक मूल्य चुकाना पड़ रहा है। सेक्टर-104 में एक रेस्टेरेंट प्रबंधक ने बताया कि रोजाना आठ से दस वाणिज्यिक सिलेंडर की खपत होती थी। सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होते ही व्यवस्था बिगड़ने लगी है। अब इलेक्ट्रिक चूल्हे और ब्लैक में सिलेंडर लेकर रेस्टोरेंट में भोजन तैयार करना पड़ रहा है। ब्लैक में सिलेंडर काफी महंगा पड़ रहा है। इसके चलते रेस्टोरेंट में भोजन...