मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण शुरू गैस की किल्लत से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति नहीं होने से खाने-पीने की चीजें महंगी हो गई हैं। होटल-रेस्टोरेंट वाले मेन्यू में कटौती कर रहे हैं। वहीं, कई होटल और रेस्टोरेंट वाले अपने कर्मचारियों की संख्या कम करने लगे हैं। होटलों के साथ-साथ मिठाई दुकानों में मिठाइयों की वेरायटी आधा हो गई है। फास्ट फूड विक्रेताओं ने रोल, चाउमिन, मोमोज के भाव बढ़ा दिए है। इतना ही नहीं टी स्टॉल पर भी चाय महंगी हो गई है। कई जगह चाय भी 10 रुपये की जगह 12 से 15 रुपये कप बिकने लगी है।70 रुपये की भोजन की थाली 80 में मिल रहीस्टेशन रोड स्थित एक प्रसिद्ध होटल संचालक ने बताया कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने से होटल चलाना मुश्किल हो गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.