संभल, अप्रैल 28 -- शहर के बिसौली गेट स्थित एक धर्मशाला में शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब बारात चढ़त के दौरान खाना खाने को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव मिठनपुर मौजा से रविवार रात बारात चंदौसी आई थी। धर्मशाला में टीका कार्यक्रम चल रहा था और उसी दौरान भोजन को लेकर विवाद शुरू हो गया। लड़की पक्ष के जीशूक मौर्य ने आरोप लगाया कि खाना खाने को कहने पर लड़का पक्ष के लोग भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- दुल्हन की विदाई के दौरान छींटाकशी पर मारपीट, कई घायल वहीं, लड़का पक्ष के रोहित पुत्र सतवीर का कहना है कि 25 अप्रैल को लग्न के दौरान न्योछावर को लेकर विवाद हो गया था, जिसके चलते वे नाराज थे और उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.