नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में 9 पुलिसकर्मियों को चाकू से घायल करने वाला नबील फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। घर में नबील हर रोज अपने पिता से दो सौ रुपये खर्च करने के लिए लेता था और पैसे नहीं देने पर घर में उपद्रव मचाता था। उसकी हरकतों से मां और शादीशुदा बहन परेशान हो गए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 वर्षीय नबील के पिता सलीम की इलाके में धार्मिक ग्रंथों की किताब की दुकान है। इस दुकान पर नबील के दोनों छोटे भाई काम करते हैं। दसवीं तक एसएओए से पढ़ाई करने के बाद नबील ने कुछ समय पिता के साथ काम किया फिर मारपीट कर अलग हो गया। वह दिनभर खुद को कमरे में बंद रखता था। फिर देर शाम को अपने पिता से रुपये लेकर घूमने निकल जाता था। रविवार को घर में बहन सामिया ने नबील को खाना दिया। इस बीच फोन पर किसी ने यह कह दिया कि नबील को क्यों ख...