कौशाम्बी, मार्च 17 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के चकिया गांव में बारात के दौरान भोजन करने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद बारातियों की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की गई। इससे सगे भाइयों को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नगर पालिका परिषद मंझनपुर के वार्ड नंबर एक भक्तन का पूरा निवासी अनिल कुमार पेशे से अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि 14 मार्च की रात उनके चचेरे भाई की बारात चकिया गई थी। वहां भोजन करने के दौरान वहीं के रहने वाले पुजारी से कहासुनी हो गई। इस पर पुजारी का पिता सोहन भी आ गया। इन्होंने दो अन्य ग्रामीणों को फोन करके बुला लिया। इसके बाद सभी बारातियों की दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। बारातियों ने भागकर किसी तरह अपनी-अपनी जान बचाई। पीड़ित के अनुसार पिटाई से उसे व उसके भाई सोनू ...