खाने को लेकर लखनऊ की एक यूनिवर्सिटी में बवाल, छात्रों ने लगाए वार्डन पर पिटाई के आरोप
वरिष्ठ संवाददाता, मई 16 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में अयोध्या रोड स्थित बीबीडी विवि की मेस में खाने को लेकर शुक्रवार रात मेस से हॉस्टल के कमरे में खाना ले जाने को लेकर छात्रों का वार्डन से विवाद हो गया। छात्रों ने वार्डन पर एक साथी का हाथ मरोड़ने और पिटाई का आरोप लगाया। इसके बाद आक्रोशित छात्रों ने परिसर में घूम-घूमकर नारेबाजी और हंगामा किया। बवाल की सूचना पर कई थानों का पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को कार्यवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू करवाई। जानकारी के मुताबिक बीबीडी विवि के हास्टल में रात खाना परोसा जा रहा था। इस बीच एक छात्र खाने की थाली हॉस्टल में ले जाने लगा। छात्रों का आरोप है कि वार्डन ने उसे खाने की थाल हॉस्टल में ले जाने से रोका। विरोध पर वार्डन ने उसका हाथ मरोड़ा और पीट दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.