बरेली, अप्रैल 27 -- शहर के एक निजी विद्यालय में रविवार को हॉस्टल में रहकर पढ़ने वाले विद्यार्थी आपस में भिड़ गए। इसी बीच किसी ने मामले की शिकायत पुलिस से भी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित विद्यार्थियों को शांत कराया। विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रबंधन पर तमाम आरोप लगाए हैं। रविवार शाम विद्यालय के हॉस्टल में खाने को लेकर कुछ छात्र आपस में भिड़ गए। कहासुनी से शुरू हुई बात गाली-गलौज से लेकर देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गई। इसी बीच किसी छात्र ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस से 40 लड़कों ने हॉस्टल में खाना अच्छा न मिलने समेत विद्यालय प्रबंधन पर ध्यान न देने, सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- रंजिश में इंजीनियरिंग छात्र को सरेराह पीटा पुलिस ने सभी छात्रों को शांत करा प्रिंसिपिल से मामले की शिकायत करने को कह...