खाने के विवाद में पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 25 -- फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाना क्षेत्र के देवरामपुर गांव में पारिवारिक विवाद के बाद पत्नी की ईंट से वार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने नशे की हालत में पत्नी के सिर पर ईंट से कई वार किए थे। हत्या के बाद वह मौके से निकलकर रेलवे स्टेशन पहुंचा और ट्रेन से चला गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर क्रॉसिंग के पास छिपाई गई ईंट भी बरामद कर ली। 12 अगस्त को डायल 112 पर सूचना दी गई थी कि देवरामपुर निवासी सनी वर्मा ने अपनी पत्नी मीरा के साथ मारपीट की है। सूचना पर पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही मीरा की मौत हो चुकी थी। जांच में सामने आया कि उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था। मृतका के भाई भानु प्रताप की तहरीर पर पुलिस ने पति सनी वर्मा, सास सरस्वत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.