नोएडा, जून 9 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-38 ए स्थित गार्डन गैलेरिया के टाय बाय बार एवं रेस्टोरेंट में खाने के बिल के विवाद में मैनेजर और ग्राहकों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मैनेजर और उसके कर्मचारियों ने ग्राहकों के साथ मारपीट की। इस मामले को लेकर सेक्टर-39 थाने में एक नामजद और दो से तीन अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। थाने में दी शिकायत में ग्रेटर नोएडा के जेवर निवासी धमेंद्र तेवतिया ने बताया कि इसी माह की सात तारीख को वह अपने दोस्तों के साथ टाय बाय रेस्टोरेंट एवं बार में पार्टी करने गए थे। पार्टी के दौरान खाने पीने की बिल को लेकर धर्मेंद्र और उसके साथियों की मैनेजर समेत अन्य स्टॉफ से बहस हो गई। इस दौरान आशू नाम के व्यक्ति और उसके साथियों ने शिकायतकर्ता और उसके साथी मनीष सागर के साथ गाली गलौज और मारपीट...