खाने की नली में फंसा था दांत, दूरबिन विधि से निकाला
वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग में डॉ. अनुराग तिवारी और उनकी टीम ने खाने की नली में पिछले 20 दिनों से फंसी दांत को सुरक्षित निकाला है। इसके लिए कोई बड़ी सर्जरी करने की जरूरत भी नहीं पड़ी। डॉक्टरों की टीम ने दूरबिन विधि से दांत को बाहर निकाल लिया। मरीज पूरी तरह सुरक्षित है। गाजीपुर के 55 वर्षीय मरीज को नकली दांत लगा था। 20 दिन पहले खाते समय उनका दांत शरीर के अंदर चला गया। जिसके कारण वह कुछ भी नहीं खा पा रहे थे। यहां तक पानी भी नहीं पी पा रहे थे। उन्होंने कई अस्पतालों में दिखाया, लेकिन आराम नहीं हुआ। बाद में वह बीएचयू के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग के डॉ. अनुराग तिवारी के पास पहुंचे। जांच में पता चला कि दांत खाने की नली में फंसा हुआ है। इससे वहां अल्सर बन रहा था। डॉ. तिवारी और उनकी टीम ने तत्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.