नई दिल्ली, जुलाई 25 -- भारतीय खाने में पापड़, अचार और चटनी की एक खास जगह है। अगर खाने में कुछ मन की चीज ना हो और थाली में किसी चटनी को परोस दिया जाए तो पूरा खाना सफाचट हो सकता है। चटनी का स्वाद ऐसा होता है कि हर कोई इसे बहुत मजे से खा लेता है। चटनी कई तरह से बनाई जाती है। लेकिन लहसुन की चटनी की बात आते ही मुंह में पानी आने लगता है। वैसे तो आपने लहसुन की चटनी कई बार खाई होगी और हो सकता है कि आपने इसे घर पर भी बनाया हो लेकिन क्या आपने कभी काठियावाड़ी स्टाइल में लहसुन की चटनी बनाई है? काठियावाड़ी स्टाइल में बनी चटनी का स्वाद चावल, रोटी, पराठे सभी के साथ अच्छा लगता है। अगर आपने आज से पहले कभी काठियावाड़ी लहसुन की चटनी नहीं बनाई है तो आज ही यहां बताई रेसिपी से बनाकर तैयार करें। यह भी पढ़ें- लंच में बनाएं बिल्कुल नई और मजेदार सब्जी, सीखें मखाना...