बस्ती, दिसम्बर 9 -- बस्ती। फोरलेन पर पुरानी बस्ती थानांतर्गत हरिओम ढाबा पर बिल चुकाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि छह दिसंबर की मध्यरात्रि खाने का बिल चुकाने को लेकर हुए विवाद में ढाबे के कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। ढाबे के कैशियर श्यामदेव निवासी निवासी विशुनपुरवा थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर की तहरीर पर पुरानी बस्ती पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कैशियर श्यामदेव ने तहरीर में बताया है कि ढाबा कर्मचारी सूरज और अजय खाना खाने आए व्यक्तियों को बिल देने पहुंचे तो उन्होंने पैसा देने में आनाकानी करना शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने दोनों कर्मचारियों को अपशब्द कहा और लात-घूंसों से मारने-पीटने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में दोनों को चोट आई। थाना प्रभारी जयदीप दुबे ने बताया कि इसी थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.