धनबाद, अगस्त 11 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। आद्रा रेल मंडल अंतर्गत महुदा-गोमो रेल खंड के बीच खानूडीह रेलवे फाटक के स्थान पर आरओबी निर्माण को लेकर सोमवार देर शाम रेल भवन, दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी एवं धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के बीच सकारात्मक पहल की गई। उक्त मौके पर बाघमारा बचाओ नागरिक संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे। वार्ता में समिति की ओर से रेल मंत्री को सौंपे गये मांग पत्र पर मंत्री ने आरओबी निर्माण पर सकारात्मक कारवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान रेल मंत्री का बाघमारा बचाओ नागरिक संघर्ष समिति की ओर से बताया गया कि वर्तमान में रेल फाटक बंद रहने से आम नागरिकों को किन किन समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। समस्या सुनने के बाद रेल मंत्री के सकारात्मक पहल के आश्वासन पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो एवं बाघमारा के समस्त नगर...