धनबाद, जून 24 -- बाघमारा बचाओ नागरिक संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीणों और प्रबुद्ध लोगों ने खानूडीह रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इससे पूर्व समिति के सदस्यों ने लूतीपहाड़ी से प्रखंड मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डुमरा-बाघमारा मुख्य मार्ग स्थित खानूडीह रेलवे फाटक अधिकांश समय बंद रहने से सीएचसी, थाना, प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, स्कूल-कॉलेज, कोलियरियों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों तक आने-जाने वाले हजारों लोगों को प्रतिदिन परेशानी झेलनी पड़ती है। समिति ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन होगा। धरना के दौरान समिति के प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड प्रशासन और खानूडीह स्टेशन प्रबंधक को मांगपत्र सौंपकर अपनी मांगों से अव...