हापुड़, मार्च 9 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के दिल्ली रोड पर सोमवार रात को खाना लेकर जा रहे व्यक्ति को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव विहार निवासी 48 वर्षीय रवि कुमार के रूप में की है।जानकारी के अनुसार मृतक रवि कुमार दिल्ली रोड स्थित ट्रक यूनियन के बाहर अपने भाई सुनील के साथ चाय की दुकान करता था। मृतक रवि के भाई सुनील ने बताया कि वह मूलरूप से खारी कुआं के रहने वाले है और वर्तमान समय में मोहल्ला राजीव विहार में किराए के मकान पर रहते हैं। सोमवार रात भाई खाना लेने गया था। वापस आते समय जैसे ही भैरों मंदिर के पास पहुंचा, तो ट्रक ने उसको रौंद दिया। इस दौरान चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते...