रामपुर, अप्रैल 8 -- रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पुराना गंज छतरी वाला कुंआ निवासी मुकेश कुमार गुप्ता बस से मेरठ से आकर रेलवे स्टेशन के प्याऊ के बराबर में खाना खाने के लिए ठेले पर गया था। खाना मांगने पर ठेले वाले ने देने से मना कर दिया। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच कर मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। बाद में पुलिस ने नन्हें प्रजापति और मदन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.