खाना बना रही गर्भवती महिला की मौत
पीलीभीत, मई 4 -- पीलीभीत। मायके में खाना बना रही गर्भवती महिला की मौत हो गई। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के पौटा कला निवासी 28 वर्षीय आशा देवी पत्नी मुरारी लाल की शादी थाना न्यूरिया क्षेत्र के पिपरिया आगरू गांव निवासी मुरारी लाल के साथ हुई थी। वह वर्तमान में गर्भवती थी और अपने मायके गई हुई थी। परिजनों के अनुसार शनिवार शाम वह मायके में ही खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृतक घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना मिलने के बाद न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- संशोधित खबर हालांकि परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.