संभल, मार्च 16 -- थाना क्षेत्र की दुर्गा कॉलोनी में शनिवार देर रात खाना बनाने से इनकार करने पर आपा खोए सौतेले बेटे ने अपनी मां की हथौड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब पिता नमाज पढ़ने गए थे और मां घर पर अकेली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर आला-ए-कत्ल बरामद कर लिया है। इस्लामनगर रोड स्थित दुर्गा कॉलोनी (नई बस्ती) निवासी मुरादी पेशे से कारपेंटर हैं। उनकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उससे उनके तीन बच्चे हैं। आरोपी आदिफ सबसे छोटा है। एक बहन की शादी हो चुकी है, जबकि एक भाई गोंडा में काम करता है। मुरादी ने दूसरी शादी शमीम बानो (45) से की थी। मुरादी और उनका बेटा आदिफ दिल्ली में रहकर कारपेंटर का काम करते थे और शमीम बानो घर पर रहती थीं। तीन दिन पहले ही पिता-पुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.