खाना बनाने-परोसने वाले एप्रेन-ग्लब्स पहनेंगे, बाल-नखून बड़े नहीं रखेंगे
आगरा, जुलाई 24 -- कांवड़ियों के रास्ते पर होटल ढाबे वालों पर खाद्य सुरक्षा नियम सख्त लागू किये गए हैं। खाना पकाने वाले और परोसने वाले कर्मचारी बाकायदा एप्रेन और हाथों पर ग्लब्स पहने होंगे। बाल नखून बड़े नहीं रखेंगे। अंगुलियों में किसी भी धातू की अंगूठी नहीं पहनेंगे। सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे। एक्सपायर डेट का कोई भी सामान बिक्री न किया जाएगा। शुद्धता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। आमतौर पर कुछेक स्थानों को छोड़कर अधिकांश होटल, ढाबों व खाद्य पदार्थों की दुकानों पर शुद्धता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान नहीं रखा जाता। लेकिन प्रदेश सरकार के आदेश पर खाद्य सुरक्षा की गाइडलाइन का प्रभावी ढंग से पालन कराने पर जोर दिया है। राज्य के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त एवं डीएम की ओर से आदेश जारी किये गये हैं। जिस पर जनपद में आगामी दिनों में शुरू होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.