सुपौल, मई 25 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि मां ने खाना बनाने कहा तो बेटी ने अनसुना कर कमरे में फांसी लगा ली। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की हरिहरपट्टी पंचायत के भगवानपुर वार्ड पांच में रविवार देर रात की है। मृतका की पहचान श्रीलाल सादा की पुत्री काजल कुमारी (12 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है。 यह भी पढ़ें- खाना बनाने को ले मां से विवाद, 12 वर्षीय बालिका ने लगाई फांसीघटना का विवरण मृतका की मां ने बताया कि रविवार देर शाम काजल और वह मजदूरी कर घर लौटी। इसी बीच उसने अपनी बेटी काजल को खाना बनाने के लिए कहा। काजल ने खाना बनाने से इनकार कर दिया इस बात पर दोनों के बीच विवाद भी हो गया। इसके ब...