गाजियाबाद, अक्टूबर 6 -- योगेन्द्र सागर, मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के सदरपुर गांव में घरेलू विवाद के दौरान रेनू की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति अरुण कुमार और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने खाना बनाने और छोटी-छोटी बातों को लेकर घर में विवाद होने की बात कही है। मामले में फरार देवर अर्पण कुमार की तलाश की जा रही है। एसीपी कविनगर अभय डागा ने बताया कि मूलरूप से अलीगढ़ के पिसावा क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी राहुल राठी ने पांच अक्तूबर को मधुबन बापूधाम थाने में अपनी बहन रेनू की हत्या की शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि रेनू के पति अरुण कुमार, ससुर विनोद कुमार, सास रोहताशी और देवर अर्पण कुमार ने मिलकर लोहे की रॉड से...