देवरिया, मार्च 28 -- महदहा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। मध्य पूर्व में जंग का असर लोगों के रोजगार पर पड़ने लगा है। कामकाज बंद होने से परदेश में कमाने वाले लोग अब घर वापस लौटने लगे हैं। घर वापस लौटे प्रवासियों का कहना है कि उन्हें शहर में भोजन बनाने को सिलेंडर तक नहीं उपलब्ध था। कई दिनों तक भूखे रहकर उन्हें दिन गुजारना पड़ा।सलेमपुर क्षेत्र के निजामाबाद गांव के रहने वाले सचिन कुमार और अरुण कुमार एक माह पहले मुबंई कमाने गए। वहां पर दोनों लोग कल्यान में वेल्डिंग का काम करने लगे। इसी बीच मध्य पूर्व में जंग शुरू हो गया। उसके बाद ठेकेदार ने अचानक काम बंद कर दिया। रोजगार छीन जाने के बाद सचिन और अरूण को भोजन के भी लाले पड़ गए। इसी बीच रसोई का सिलेंडर भी खत्म हो गया। एक सप्ताह तक दोनों लोग ने लकड़ी पर खाना बनाया। लकड़ी पर खाना बनाने को उन्हें करीब सौ...