गौरीगंज, जुलाई 18 -- मुसाफिरखाना। थाना भाले सुलतान क्षेत्र के माहेमऊ मजरे पूरे नेम दुबे गांव निवासी दुखमा पत्नी रामचरन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 16 जुलाई को सुबह खाना बनाने की बात को लेकर उसके जेठ राम सहाय, पति रामचरन और सास ने गाली-गलौज करते हुए डंडे, लात-घूंसों से मारपीट की तथा बाल पकड़कर उसे पीटा। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान पेट पर चोट लगने से ऑपरेशन के टांकों से खून निकलने लगा। साथ ही आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। यह भी पढ़ें- रास्ते के विवाद में महिला व बुजुर्ग सास पर लाठी-डंडों से हमला, चार नामजद पर एफआईआर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...