खाना बनाने के लिए सिर पर पानी ढोकर लाती हैं रसोइया
बिहारशरीफ, मई 15 -- खाना बनाने के लिए सिर पर पानी ढोकर लाती हैं रसोइया रहुई प्रखंड के जगतनंदनपुर प्राथमिक विद्यालय का हाल रहुई, निज संवाददाता। प्रखंड के जगतनंदनपुर प्राथमिक विद्यालय में पानी की भारी किल्लत है। स्कूल में न चापाकल है, न जलापूर्ति की कोई व्यवस्था। मजबूरी में रसोइया हर दिन गांव से तसला में सिर पर पानी ढोकर स्कूल लाती हैं। उसी पानी से बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनता है और बच्चे प्यास बुझाते हैं।
पानी लाने की परेशानी रसोइया कविता देवी, मिना देवी, संजू देवी ने बताया कि खाना बनाने, बर्तन धोने और बच्चों को पिलाने के लिए रोज आठ से 10 तसला पानी गांव से लाना पड़ता है। गर्मी में यह काम और मुश्किल हो जाता है। इसके बाद खाना बनाना और खिलाने में परेशानी होती है। बच्चों ने बताया कि प्यास लगने पर रसोइया चाची से मांगकर पानी पीना पड़ता है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.