खगडि़या, सितम्बर 14 -- गड़िया, एक प्रतिनिधि खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के राको में गैस सिलेंडर फटने से एक जख्मी युवक की इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान बख्तियारपुर के पास उसकी मौत हो गई। मृतक जिले के रामपुर अलौली पंचायत निवासी मिथिलेश साह का 28 वर्षीय पुत्र अमित कुमार उर्फ चितरंजन बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- खगड़िया : खाना बनाने के दौरान सिलिंडर ब्लास्ट से घायल युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहरामघटना का विवरण परिजनों के अनुसार अमित शहर के राको स्थित एक लॉज में रहकर पढ़ाई करता था। शनिवार को लॉज में गैस सिलेंडर फटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में आनन फानन में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में परिजनों द्वारा तत्काल भर्ती कर...