मुंगेर, अप्रैल 8 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को प्रखंड के घुघलाडीह गांव मे एक घर में खाना बनाने के दौरान अचानक साड़ी में आग पकड़ जाने के कारण खाना पका रही एक महिला बुरी तरह से झुलस गई। मिली जानकारी के अनुसार गंगटा थाना क्षेत्र के घुघलाडीह गांव निवासी सोनू कुमार की 25 वर्षीय पत्नी कोमल कुमारी अपने घर की रसोई घर में घास-फूस सूखे पत्ते आदि से खाना पका रही थी। इस दौरान अचानक आग कोमल कुमारी की साड़ी में पकड़ लिया और महिला बुरी तरह से झुलस गई। महिला का पैर, जांघ तथा शरीर के अन्य अंग गंभीर रूप से झुलस गया। महिला की चीख सुनकर जब परिजन रसोई घर में पहुंचे तो महिला जख्मी अवस्था में बेहोश पड़ी थी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला...