हाजीपुर, अप्रैल 9 -- सहदेई बुजुर्ग । सं.सू. देसरी प्रखंड क्षेत्र के रसलपुर हबीव पंचायत के वार्ड संख्या तीन में विपत सिंह के घर में खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गई। आग देखते ही देखते पूरे घर को लपेटे में ले लिया। घर से उठ रही आग की लपट देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना चांदपुरा थाने को दी। जिस पर पुलिस ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। उधर, दमकल मौके पर पहुंचा और पूर्ण रूप से आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि विपत सिंह बहुत गरीब व्यक्ति है। जिसे प्रशासन से अविलंब राहत सामग्री मिलना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.