खाना बनाने का नहीं, कट्टा चलाने का; सरकारी हथियार के साथ रील बनाने वाली महिला सिपाही पर ऐक्शन
एक संवाददाता, सितम्बर 29 -- बीवी टैलेंटेड होनी चाहिए, खाना बनाने का नहीं...कट्टा चलाने का। बैकग्राउंड में यह बातें और एक महिला सिपाही का सिविल ड्रेस में रील। बिहार में इस रील पर जैसी ही बड़े पुलिस अधिकारियों की नजर पड़ी इसपर तुरंत ऐक्शन हो गया। महिला सिपाही अब सस्पेंड हो चुकी हैं। पूरा मामला पश्चिम चंपारण जिले का है। दरअसल साठी थाने में तैनात महिला सिपाही वीणा कुमार को हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने में निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी कुमार गौतम ने महिला सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के बाद उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है। पुलिस के मीडिया सेल प्रभारी विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि बीते 26 सितंबर को सोशल मीडिया पर महिला सिपाही का सरकारी हथियार के साथ सिविल ड्रेस में बनाया गया वीडियो वायरल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.