बगहा, मार्च 2 -- बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता। नगर के अस्पताल रोड़ स्थित एक निजी नर्सिंग होम में मरीज के द्वारा खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से अचानक आग लग गई। घटना सोमवार की सुबह करीब सवा दस बजे की है । आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो छोटी गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग काबू पाया । घटना में इनवर्टर, फ्रिज समेत कई सामान जल कर खाक हो गया है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि 10:21 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भेजी गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया । जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह अस्पताल में भर्ती कुछ मरीज खाना बना रहे थे। इसी दौरान एक छोटा गैस सिलेंडर लीक हो गया ओर आग पकड़ लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.