नोएडा, मार्च 26 -- नोएडा, संवाददाता। बरौला गांव के एक घर में गुरुवार शाम खाना बनाते समय गैस लीकेज के चलते पाइप में आग लग गई। हादसे में तीन लोग झुलस गए। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल एक युवक को दिल्ली रेफर कर दिया। सभी घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक जिला बदायूं निवासी 19 वर्षीय अनु, 18 वर्षीय शिवम और 26 वर्षीय शनि नोएडा में निर्माणाधीन साइट पर मजदूरी करते हैं। तीनों युवक बरौला गांव की यमुना बिहार कॉलोनी स्थित एक घर के कमरे में किराये पर रहते हैं। तीनों मिलकर गैस के छोटे सिलेंडर पर चूल्हा लगाकर खाना बनाते हैं। गुरुवार शाम करीब पांच बजे अनु खाना बना रहा था। अचानक चूल्हे के निकट पाइप से गैस लीकेज शुरू हो गई। देखते ही देखते गैस ने आग पकड़ ली और खाना बना रहा अनु बुरी तरह झुलस गया। कमरे में ही कुछ दूरी पर बैठे शिवम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.