खाना बनाते समय महिला की साड़ी में लगी आग, हालत गंभीर
श्रावस्ती, जून 26 -- श्रावस्ती,संवाददाता। घर में खाना बनाते समय एक महिला की साड़ी में अचानक आग लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजनों ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। बहराइच जनपद के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के बाला नगर भिट्ठी गांव निवासी 46 वर्षीय मीना देवी पत्नी धर्मपाल शुक्रवार को अपने घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान उनकी साड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें सीएचसी इकौना पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.