बरेली, मार्च 15 -- चूल्हे पर खाना बनाते समय कुकर फटने से महिला और उसके तीन बच्चे झुलस गए। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पति का कहना है कि गैस की किल्लत होने के चलते चूल्हे पर खाना बनाने से कुकर फटा है। कैंट में नकटिया की वीआईपी कॉलोनी निवासी राम सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम उनकी पत्नी नन्ही देवी चूल्हे पर उड़द-राजमा बना रही थीं। अचानक कुकर फट गया और उसमें बन रही दाल निकलकर नन्हीं देवी और पास ही बैठी 12 वर्षीय बेटी नेहा, आठ वर्षीय बेटे देवांश और छह वर्षीय कार्तिक के ऊपर गिर पड़ी। चारों गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राम सिंह ने बताया कि इन दिनों गैस की किल्लत चल रही है, जिसके चलते उनके यहां चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा था। इसी वजह से कुकर फटा और हादसा हो गया। डॉक्टरों ने चारों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.