सहारनपुर, मार्च 24 -- अंबेहटा। गांव चापरचीडी में चूल्हे पर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई आग ने भयंकर रूप लेते हुए पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया मौके पहुंची नकुड गंगोह व सहारनपुर की तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गांव चापरचीडी निवासी संदीप की पत्नी बेबी दोपहर को चूल्हे पर खाना बना रही थी पास में रखें गैस सिलेंडर आग पकड़ ली इसके बाद गैस सिलेंडर धछधू कर जल उठा पास में रखे सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया, कमरे के बाहर खड़ी एक कर को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया इसके बाद आग में विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने आग की सूचना नकुड, गंगोह व सहारनपुर फायर ब्रिगेड अधिकारियों को दी, मौके पहुंची तीनों जगह की गाड़ियों ने आग पर करीब 1 घंटे बाद काबू पाया।गांव के प्रधान प्रेमचंद सैनी ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से संदीप की प...