रायबरेली, अप्रैल 7 -- प्रेम नारायण द्विवेदी, रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र में सोमवार रात खाना बनाते घरेलू सिलेंडर से गैस रिसाव के चलते घर में लगी आग से दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के चलते परिनजनों मे कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, सरेनी थानाक्षेत्र के गांव लालखेड़ा मजरे चहोतर में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी छेदीलाल की पत्नी मालती देवी सोमवार देर रात रसोई में खाना बना रही थी। इसी बीच गैस सिलेंडर से रिसाव शुरू हो गया। जब तक मालती कुछ समझ पाती, तब तक रसोई में आग लग गई। मालती के चीख सुनकर पहुंचे छेदीलाल ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसमें मालती और छेदीलाल गंभीर रूप से झुलस गए।आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.