गोंडा, अप्रैल 3 -- खरगूपुर, संवाददाता। खाना बनाते समय कंटेनर में लगी आग से लाखों का नुकसान हो गया। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गुरुवार देररात देवरियाखाम गांव के राजाराम तिराहा के निकट सड़क किनारे खड़े कंटेनर के अंदर बीएसएनएल केबिल डालने वाले दो मजदूर भोजन बना रहे थे। बताया जा रहा है कि अचानक गैस सिलेंडर से लपटें निकलने से उसके अंदर आग लग गई। आग का विकराल रूप देखकर कंटेनर के अंदर से सभी मजदूर बाहर भाग निकले। लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक पूरा कंटेनर तेज लपटों के साथ जलने लगा। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज कुमार, उपनिरीक्षक डी एल गंगवार मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के एक घंटे के कड़ी मसक्क़त के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ठेकेदार विजय सिंह ने बताया क...