खाना बनाते वक्त सिलेंडर फटा, आग से 5 घर जले, लाखों की क्षति
समस्तीपुर, अप्रैल 17 -- सरायरंजन। घटहो थाना क्षेत्र के मनिकपुर पंचायत के जगदीशपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर खाना बनाते समय गैस रिसाव होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। इस दाैरान सिलेंडर फटा तो आग और भड़क गई और 5 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दाैरान घर में रखे सामान खाक हो गये। गनीमत रही की कोई जन हानि नहीं हुई। अगलगी की सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों ने निजी पंप सेट के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मगर आग की लपटें तेज थी। इस कारण भारी क्षति हुई। लोगों के हल्ला एवं आग की लपटे देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। उसके बाद ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा अग्नि शमन विभाग को सूचित कर दमकल गाड़ी मंगवाया गया। काफी मशक्कत के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.