कौशाम्बी, जनवरी 5 -- पश्चिमशरीरा इलाके के फताहीपुर गांव में रविवार की रात खाना बनाते वक्त मां-बेटी आग से झुलस गईं। दोनों को मंझनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फताहीपुर निवासी प्रमिला देवी पत्नी प्रबोध कुमार गृहणी हैं। रविवार की रात वह अपने घर पर खाना बना रही थीं। इस दौरान चूल्हे की चिंगारी से कपड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते महिला को आग की लपटों ने घेर लिया। उनको बचाने में बेटी दीक्षा भी झुलस गई। चीख-पुकार पर पहुंचे परिवारीजनों ने आननफानन आग बुझाने के बाद मां-बेटी को मंझनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि मां-बेटी दोनों गंभीर रूप से झुलसीं हैं। महिला का तो चेहरा ही जल गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.