लखनऊ, अप्रैल 24 -- जंग की तपिश प्लास्टिक के उत्पादों की कीमतें 30 फीसदी तक बढ़ गईं, स्टील, तांबा, पीतल और एल्युमीनियम के दामों में 6 फीसद की बढ़ोतरीलखनऊ, हिन्दुस्तान टीम।ईरान में युद्ध के बाद से महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। खाने-पीने से लेकर घर बनवाने और सजाने तक का सामान महंगा हो गया है। व्यापारियों पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है। कच्चे माल की लागत बढ़ने से लगभग सभी सेक्टर प्रभावित हुए हैं। धातु, निर्माण, वस्त्र, ज्वैलरी और इलेक्ट्रॉनिक्स सहित अधिकांश क्षेत्रों में 15 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि ने बाजार में महंगाई का दबाव बढ़ा दिया है, जिसका असर सीधे उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।प्लास्टिक उद्योग में 30 फीसदी तक बढ़े दामकच्चे तेल की कीमतों में वैश्विक स्तर पर आई अस्थिरता का सबसे ज्यादा असर प्लास्टिक उद्योग पर पड़ा है। प्लास्टिक के सामानों म...