खाना पानी की तलाश में भटक कर चोकाद गांव पहुंचे हिरण की मौत
रामगढ़, मई 13 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से उमस भरी भीषण गर्मी ने इंसानों के साथ जानवरों को भी बेहाल कर दिया है। पानी की तलाश में जंगल से भटक कर जंगली जीव गांव की ओर रुख कर रहे हैं और अपनी जान गवां रहे हैं। ऐसा ही एक मामला चोकाद पंचायत के महतो टोला में सामने आया है। जहां पर जंगल से भटक कर आए प्यासे हिरण की मौत हो गई। यह घटना बीरबल महतो के घर के पास हुई। ग्रामीणों ने बताया कि हिरण देर रात को टोला में पहुंचा था।टोला के अनजान गलियों में दौड़ने के कारण हिरण दो दीवारों के बीच फंस गया। हिरण ने काफी देर तक निकलने का प्रयास किया, लेकिन वह निकल नहीं सका और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। सुबह जब दो दिवारों के बीच फंसे मृत हिरण पर ग्रामीणों की नजर पड़ी तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.